इटावा औरैया, मई 26 -- चकरनगर, संवाददाता। कंधेसी घार की एप्रोच रोड पर बिलायती बबूल के पेड़ रोड पर आ जाने से रास्ता बंद होता जा रहा है लेकिन जिम्मेदार विभाग का इस ओर ध्यान नहीं है। जबकि इसी पुल से कंधेसी घार सहित करीब एक दर्जन गांव के लोग इटावा की तरफ जाते है तथा ये रास्ता लखना भी पहुंचाता है। कंधेसी गांव से चकरनगर की दूरी करीब 14 किलोमीटर है तथा चकरनगर से लखना 10 किलोमीटर पड़ता है जबकि कंधेसी गांव से पुल पार कर नवादा बहादुरपुर होकर लखना 10 किलोमीटर ही पड़ता है, इसीलिए ज्यादातर लोग निजी वाहन से पुल से ही निकलकर आवागमन करते है। कंधेसी घार, गढ़िया, जौनानी, रुझिया, बरेछा, नगला कढोरी, बहालिया पुरा, जगतौली, मितरोल, फूटाताल, बरचोली, नीमडाडा, ददरा, कसौआ, मिहोली, आदि गाँव से इटावा की तरफ जाने वाले निजी वाहन स्वामी इसी रोड से पुल से होकर इटावा या लखना क...