मेरठ, मार्च 17 -- मेरठ कॉलेज परिसर में सोमवार को कंधा टकराने पर कुछ युवकों ने कुश्ती के खिलाड़ी को लाठी-डंडों से पीट पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस दौरान उस पर तमंचा तानकर जान से मारने की धमकी भी दी। पूरी घटना कॉलेज परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। घटना के बाद घायल ने लालकुर्ती थाने में तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के अनुसार, बनौली गांव निवासी मुकुल धामा मेरठ कॉलेज में बीपीईएस प्रथम वर्ष का छात्र है और कुश्ती का राष्ट्रीय स्तर का खिलाड़ी भी है। सोमवार को मुकुल फाइल चेक कराने के लिए कॉलेज पहुंचा था। इसी दौरान कॉलेज की गैलरी में बीए एलएलबी के छात्र नमन कुमार से कंधा टकरा गया। इस बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर नमन...