कंदैला हत्याकांड में 25 हजार का इनामी गिरफ्तार
अयोध्या, सितम्बर 17 -- भदरसा। पूराकलंदर थाना क्षेत्र के कंदैला गांव में रामलगन मौर्य और उनकी मां पार्वती देवी की हत्या के मामले में पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी वांछित आरोपी विजयभान सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी कंदैला गांव का ही निवासी है। पुलिस के मुताबिक 25 अगस्त को जमीन व रास्ते के पुराने विवाद में रामलगन मौर्य पर गोली और बम से हमला किया गया था। घटना में रामलगन की मौके पर मौत हो गई थी, जबकि उनकी मां पार्वती देवी गंभीर रूप से घायल हुई थीं। लखनऊ के केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान 14 सितंबर को पार्वती देवी की भी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने कई आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने विजयभान पर 13 सितंबर को 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पूराकलंदर पुलिस ने गुरुवार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.