वाराणसी, मई 8 -- ​वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। नगर निगम ने गुरुवार को कंदवा क्षेत्र में आठ बिस्वा जमीन को कब्जा मुक्त कराया। अराजी नंबर 918 (घ) पर स्थानीय दबंगों ने दीवार बनाकर और टिनशेड से कब्जा किया था। इस जमीन की कीमत 15 करोड़ रुपये है। इस जगह अवैध रूप से भूसा रखा जाता था। हाल में चकबंदी न्यायालय ने इस जमीन को बंजर और सरकारी संपत्ति घोषित कर दिया। जिसके बाद नगर निगम ने यह कार्रवाई की। अपर नगर आयुक्त संगमलाल के नेतृत्व में पहुंची टीम ने दीवारों को ध्वस्त किया। इस दौरान सहायक नगर आयुक्त अनिल यादव आदि मौजूद रहे। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने कहा कि शहर में कहीं भी सरकारी जमीन पर कब्जे की जानकारी पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- मुक्त करायी गई सरकारी जमीन की निगरानी का निर्देश ऐसी संपत्तियों को लगातार चिन्हित किया जा रहा है।

हिंदी ...