वाराणसी, अप्रैल 5 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। कंदवा पोखरे (मंडुवाडीह) में रविवार सुबह बालक की डूबने से मौत हो गई। शव निकाले जाने के बाद उसकी पहचान अवलेशपुर निवासी तूफानी के 12 वर्षीय पुत्र मोहित प्रजापति के रूप में हुई। मंडुवाडीह पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मोहित प्रजापति अपने दोस्तों के साथ रविवार को कंदवा पोखरे में नहाने गया था। इस दौरान वह गहरे पानी में चला गया। सूचना पर मंडुवाडीह पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। दशाश्वमेध घाट से गोताखोरों को बुलवाकर तलाश कराई गई। मशक्कत के बाद बालक का शव निकला, इसके बाद उसकी पहचान हुई। सूचना पर पहुंचे परिजन रो-रोकर बेहाल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.