कंदरी नर्सिंग कॉलेज में पीबी बीएससी नर्सिंग शुरू
रांची, सितम्बर 29 -- मांडर, प्रतिनिधि। कंदरी स्थित सतीश कुमार सिन्हा मेमोरियल कॉलेज ऑफ नर्सिंग में पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रम शुरू करने का रास्ता साफ हो गया है। स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग, झारखंड सरकार ने संस्थान को अनापत्ति प्रमाण-पत्र जारी करते हुए सत्र 2025-26 से प्रतिवर्ष 60 सीटों के साथ पाठ्यक्रम संचालन पर सहमति दी है। विभाग की संयुक्त सचिव सीमा कुमारी उदयपुरी ने इस संबंध में झारखंड नर्सिंग पंजीकरण परिषद के रजिस्ट्रार को पत्र भेजा है। पाठ्यक्रम शुरू करने के लिए झारखंड नर्सिंग पंजीकरण परिषद, भारतीय नर्सिंग परिषद और विभाग के निर्धारित नियमों व मानकों का पालन करना अनिवार्य होगा। परिषदों की स्वीकृति मिलने तक नामांकन और परीक्षा आयोजित नहीं की जा सकेगी। कॉलेज को भवन, छात्रावास, आवश्यक भूमि और अस्पताल से सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.