कंदरशाह में जलनिगम ने सड़के तोड़ी, और मरम्मत के नाम पर बस मिट्टी भराव
शामली, जून 29 -- शहर के मोहल्ला कलंदरशाह में जल निगम द्वारा पेयजल पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कें अब स्थानीय लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गई हैं। पाइपलाइन डालने के बाद सड़क की समुचित मरम्मत नहीं कराई गई है। केवल मिट्टी डालकर गड्ढों को भर दिया गया, जिससे पूरी सड़क उबड़-खाबड़ हो गई है। धूल उड़ने और गड्ढों के कारण क्षेत्रवासी पिछले करीब डेढ़ से दो माह से भारी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जल निगम ने पाइपलाइन बिछाने का कार्य करीब डेढ़ से दो माह पहले शुरू किया था। जिस कार्य को लगभग 20 दिनों में पूरा होना चाहिए था, वह अब तक अधूरा पड़ा है। सड़कें खोदने के बाद न तो उन्हें समतल किया गया और न ही दोबारा निर्माण कराया गया, जिससे राहगीरों को रोजाना दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानिक समस्याएँ मोहल्लेवासियों के अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.