कंतित स्टेट की जमीन को लेकर विवाद
मिर्जापुर, जून 26 -- जिगना, हिन्दुस्तान संवाद विंध्याचल थाना क्षेत्र के विजयपुर गांव में कंतित नरेश राजा विजयपुर की कोठी परिसर की जमीन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। अधिकारियों को पत्रक सौंप कार्रवाई की मांग की है। गुरुवार को मामले का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जिसमें एक महिला कई आरोप लगा रही है। हांलाकि हिन्दुस्तान अखबार वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वहीं पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दोनों पक्षों के खिलाफ बीएनएसएस की धारा 126 व 135 के तहत कार्रवाई की है.
भूमि विवाद का कथानक विजयपुर गांव निवासी सुरेन्द्र बहादुर सिंह का कहना है कि वह वर्ष 1982 से पूर्व से आबादी की भूमि पर काबिज है। यहां उनका आवास भी है। एक मान्यता प्राप्त विद्यालय भी संचालित हो रहा है। भूमि संबंधी विवाद न्यायालय में विचाराधीन है। न्यायालय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.