कंडोलिया इंडोर स्टेडियम में जल्द पूरा होगा बैडमिंटन कोर्ट का काम: डीएम
देहरादून, जून 6 -- पौड़ी। कंडोलिया इंडोर स्टेडियम में चल रहे काम का डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने शनिवार को निरीक्षण किया। बैडमिंटन कोर्ट के लिए बजट स्वीकृत किया गया था। लोक निर्माण विभाग ने कार्य शुरू किया। लंबे समय से उपयोग के कारण क्षतिग्रस्त हो चुकी फ्लोरिंग को बदलते हुए कोर्ट का पुनर्निर्माण कराया गया है। जिसमें आधुनिक फ्लोरिंग और कोर्ट मैट स्थापित किए गए हैं। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद के खिलाड़ियों को बेहतर खेल अवसर उपलब्ध कराने के लिए इंडोर स्टेडियम को ठीक किया जा रहा है। इण्डोर स्टेडियम में चार बैडमिंटन कोर्ट बनाए जा रहे हैं। शीघ्र ही खिलाड़ियों को आधुनिक इंडोर खेल सुविधा उपलब्ध हो सकेगी。
उपकरणों एवं खेल सामग्री की सुरक्षा डीएम ने मुख्य प्रवेश द्वार पर फोकस लाइट स्थापित करने तथा आकर्षक साइनेज बोर्ड लगाने के निर्देश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.