कंडेरा की बेटी डा. सुनीता सिंह बनीं हिमाचल की उच्च शिक्षा निदेशक
बागपत, जुलाई 5 -- रमाला। कंडेरा गांव की बेटी डा. सुनीता सिंह को हिमाचल प्रदेश का उच्च शिक्षा निदेशक नियुक्त किए जाने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। अतिरिक्त निदेशक (कालेज) के पद से पदोन्नत होकर वह इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी तक पहुंची हैं। करीब दो दशक बाद हिमाचल प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग को महिला निदेशक मिली है। उनकी उपलब्धि पर गांव सहित पूरे क्षेत्र के लोगों ने हर्ष व्यक्त किया है। डा. सुनीता सिंह लंबे समय से उच्च शिक्षा विभाग में विभिन्न प्रशासनिक और शैक्षणिक दायित्वों का निर्वहन कर चुकी हैं। उन्होंने अपनी प्राथमिकताओं में नई शिक्षा नीति (एनईपी) का प्रभावी क्रियान्वयन, कालेजों में स्किल एजुकेशन के नए पाठ्यक्रमों का विस्तार, विद्यार्थियों को रोजगारपरक शिक्षा से जोड़ना तथा उच्च शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार को प्रमुखता देने की बात कही है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.