बागपत, मार्च 11 -- बागपत। कंडेरा गांव स्थित एम्ब्रोसिया नैचुरल प्रोडक्ट्स इंडिया को वर्ष 2024-25 के लिए प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित राज्य निर्यात पुरस्कार समारोह में प्रथम स्थान से सम्मानित किया। कंपनी को यह पुरस्कार कृषि एवं औद्योगिक उत्पाद (प्रसंस्कृत फल एवं खाद्य श्रेणी) में उत्कृष्ट निर्यात प्रदर्शन के लिए प्रदान किया गया। लखनऊ में आयोजित समारोह में उत्तर प्रदेश निर्यात प्रोत्साहन ब्यूरो के अपर आयुक्त पवन अग्रवाल ने कंपनी के निदेशक जयदेव सिंह को यह पुरस्कार प्रदान किया। प्रदेश स्तर पर मिला यह सम्मान बागपत जिले के लिए भी गौरव का विषय माना जा रहा है। इस अवसर पर कंपनी के निदेशक जयदेव सिंह ने कहा कि यह सम्मान केवल उनकी कंपनी का नहीं बल्कि पूरे बागपत जिले के किसानों, सहयोगियों और कर्मचारियों की मेहनत का परिणाम है। किसानों की उपज और सहयोग से...