हरिद्वार, फरवरी 13 -- लालढांग-चिल्लरखाल मार्ग (कंडी मार्ग) पर सुप्रीम कोर्ट से रोक हटने के बाद लोग उत्साहित हैं। शुक्रवार को लालढांग पहुंचीं विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी का भव्य स्वागत किया गया। कंडी मार्ग के निर्माण से जुड़ी बाधा दूर होने पर लोगों ने आतिशबाजी की और मिठाइयां बांटकर खुशी जाहिर की। इस अवसर पर खंडूड़ी ने कहा कि सरकार की प्रभावी पैरवी के चलते सुप्रीम कोर्ट ने कंडी मार्ग पर लगी रोक हटाई। सरकार शीघ्र ही सड़क निर्माण से जुड़ी शेष औपचारिकताएं पूरी कर इसे आमजन के लिए खोलने की दिशा में कार्रवाई करेगी। यह सड़क बनने से उत्तराखंड के लोगों को प्रदेश के भीतर ही सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी और क्षेत्रीय विकास को गति मिलेगी। मालूम हो कि लालढांग-कोटद्वार मार्ग के निर्माण पर वर्ष 2019 से रोक थी। लोगों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और सांस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.