पलामू, मार्च 22 -- मेदिनीनगर। पलामू जिले में विश्व हिन्दू परिषद के तत्वावधान में मनाए जा रहे रामजन्मोत्सव के क्रम में नावा प्रखंड के कंडा स्थित श्री राम जानकी मंदिर में आयोजन किया गया। विश्व हिंदू परिषद के वार्षिक कार्यक्रम के तहत उल्लास के साथ महोत्सव मनाया गया। विहिप के जिला पालक दामोदर मिश्र ने बताया कि रामजन्मोत्सव के माध्यम से समाज में धार्मिक जागरण और सामाजिक समरसता का संदेश दिया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित बजरंग दल के प्रांत संयोजक रंगनाथ महतो ने कुटुंब प्रबोधन, सामाजिक एकता और भगवान राम के आदर्शों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भगवान राम का जीवन त्याग, मर्यादा और कर्तव्य का संदेश देता है, जिसे जन-जन तक पहुंचाना परिषद का उद्देश्य है। जिला मंत्री अमित तिवारी, जिला उपाध्यक्ष लाला प्रसाद यादव आदि ने भी विच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.