अलीगढ़, मार्च 11 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। देहात क्षेत्र में चोरी छिपे कंडम वाहनों में स्कूली बच्चों को बैठाया जा रहा है। जोखिम के साथ बच्चों स्कूल और घर तक का सफर तय कर रहे हैं। आरटीओ की टीम ने जब चेकिंग की तो ऐसे वाहनों पर शिकंजा कसना शुरु हुआ। मंगलवार को टीम ने 13 स्कूली वाहनों पर कार्रवाई की। पीटीओ ज्योति मिश्रा ने बताया कि दोपहर में गोधा क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक कंडम हालत में टाटा मैजिक स्कूली बच्चों को ले जाती हुई दिखी। टीम ने तुरंत उसे रोक कर छानबीन की। गाड़ी की हालत बेहद खराब थी। कैब यूपी 81 एएफ-9741 एसएलडी पब्लिक स्कूल के बच्चों को लेकर जाती है। गाड़ी इतनी पुरानी थी कि उसका पेंट उतर चुका था। वाहन नंबर गायब हो चुका था। इंडीकेटर व स्टॉप लाइट टूटी हुईंथी। वाहन पूरी तरह से जर्जर हालत में था। टीम ने वाहन पर कार्रवाई करते हु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.