अलीगढ़, मई 15 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। गंगीरी थाना क्षेत्र के गांव भदरोई के पास गुरुवार की सुबह स्कूली बच्चों को ले जा रही कंडम बस अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। बस पलटते ही चीख-पुकार मच गई। किसी तरह बच्चों को शीशे तोड़कर बाहर निकाला गया। आरटीओ ने चालक के लाइसेंस निरस्तीकरण के साथ बस की आरसी सस्पेंड किए जाने के निर्देश दिए हैं। हादसा अलीगढ़-हाथरस बॉर्डर क्षेत्र में हुआ। कौड़ियागंज स्थित वेटेंज इंग्लिश मीडियम स्कूल की बस बच्चों से खचाखच भरी हुई थी। अचानक से बस का संतुलन बिगड़ गया। धीमी गति होने के बाद भी चालक उसे नियंत्रित नहीं कर सका। बस खाई में पलट गई। बस पलटते ही बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर दौड़ पड़े। लोगों ने बस के शीशे तोड़कर अंदर फंसे बच्चों को बाहर निकाला। बच्चों को घायलावस्था में अस्पताल में ...