पूर्णिया, अप्रैल 15 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले भर में आग पर काबू पाने की व्यवस्था नाकाफी है। बनमनखी अनुमंडल का हाल सबसे खस्ता है। यहां सुविधाओं के नाम पर अग्नि शमन कार्यालय का नया भवन एवं कार्यालय परिसर में विभागीय स्तर से हाईडेंट (जलस्रोत) की व्यवस्था है। आग बुझाने के लिए सबसे महत्वपूर्ण सुविधा दमकल के वाहनों की स्थिति काफी खराब है। कहने को तो यहां दो वाटर टेंडर (बड़े) एवं एक एमटी (छोटे) वाहन उपलब्ध हैं, मगर इनकी स्थिति काफी खराब है। वाटर टेंडर की दोनों गाड़ियां आउट डेटेड हो चली है। बनमनखी एवं सरसी के लिए एक वाटर टेंडर एवं एक एमटी वाहन से सेवा ली जाती है, जबकि अग्निकांड के हॉट जोन के रूप चिन्हित जानकीनगर थाना क्षेत्र के लिए एक वाटर टेंडर वाहन को उपलब्ध कराया गया है। यह भी पढ़ें- वैसाख आते ही आग की लपटें : पूर्णिया जिले में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.