बदायूं, फरवरी 11 -- बदायूं, संवाददाता। हरियाणा में आयोजित प्रदर्शनी में स्थानीय सिस्टम की चूक की वजह से झूला गिरा और 13 लोगों की मौत हुई। यह मामला थमा नहीं है और बदायूं की नगर पालिका आगामी घटना का इंतजार कर रही है। नगर पालिका की जिस बिल्डिंग को पीडब्ल्यूडी ने कंडम घोषित कर दिया है उसी में नगर पालिका शादी, बारात कार्यक्रम आये दिन करा र ही है। एक बार फिर शादी कार्यक्रम किया गया और जमकर डीजे चला। अगर कहीं बिल्डिंग गिरने जैसी घटना हो जाती तो कौन जिम्मेदार होता। फिलहाल तो अधिकारियों ने शादी होने दी और बयान देने से बचते नजर आये। शहर नगर पालिका कार्यालय के ठीक सामने नगर पालिका का ही हाल है। इस हाल को पिछले महीने कंडम घोषित किया जा चुका है। हाल कंडम होने की वजह से नगर पालिका ने पीडब्ल्यूडी को पत्राचार किया और इसकी जांच कराई गई। नगर पालिका के पत्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.