सुल्तानपुर, मार्च 8 -- सुलतानपुर,संवाददाता। रोडवेज के मॉडल बस स्टेशन के पास गोपालदास पुल के बगल बिरयानी की दुकान पर कंडक्टर को लूटने वाले लुटेरे को रविवार को नगर कोतवाली पुलिस ने सिविल लाइन के पर्यावरण पार्क के पास से गिरफ्तार कर लिया। लुटेरे के पास से बैग के साथ छह हजार नकदी, पांच गड्डी मैनुअल टिकट और ईटीएम मशीन को बरामद किया है। नगर कोतवाली क्षेत्र के रोडवेज बस स्टेशन पर टिकट का किराया देने का झासा देकर बिरयानी की दुकान पर ले जाकर कंडक्टर की पिटाई करके बैग,18 नकदी, पांच गड्डी मैनुअल टिकट और इलेक्ट्रानिक्स टिकट मशीन, बैंक पास बुक एक युवक ने शुक्रवार को सुबह लूट लिया था। लूट के बाद कंडक्टर विनोद दुबे ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। लूट का खुलासा करने के लिए पुलिस ने उसी दिन से मामले की जांच के साथ लुटेर...