प्रयागराज, मार्च 24 -- प्रयागराज। चंदापुर में कोल्ड स्टोर ढहने की घटना के बाद जिला प्रशासन ने कंट्रोल रूम नंबर जारी किया है। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि ग्राम चंदापुर में स्थित अंसार अहमद पुत्र सनवाब अली के आदर्श कोल्ड स्टोर का आंशिक हिस्सा गिरने की सूचना दोपहर 1:30 बजे प्राप्त हुई। तत्काल राहत और बचाव कार्य प्रारंभ किया गया। प्रशासन, पुलिस, फायर, मेडिकल टीम मौके पर पहुंची। रात में भी राहत कार्य जारी है। घटना स्थल पर पुलिस व प्रशासन के अधिकारी उपस्थित हैं। रेस्क्यू टीम को आवश्यक चीजें उपलब्ध कराई जा रही हैं। घटना में चार लोंगो की मृत्यु हुई है और 14 लोग घायल हैं। घायलों का चिकित्सालयों में उपचार हो रहा है। राहत व बचाव कार्य में एक टीम एनडीआरएफ, तीन टीम एसडीआरएफ, फायर एंड इमरजेंसी, पोल्युशन कंट्रोल बोर्ड, इफको की टीम शामिल है। ...