बोकारो, फरवरी 23 -- बोकारो, प्रतिनिधि। नगर पालिका (आम) निर्वाचन के सफल एवं सुचारु संचालन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। सभी मतदानकर्मी अपने-अपने मतदान केंद्रों पर सकुशल पहुंच गए हैं, जिससे मतदान प्रक्रिया निर्धारित समय पर प्रारंभ कराने की तैयारी सुनिश्चित हो गई है। मतदान दिवस पर त्वरित समन्वय एवं निगरानी के उद्देश्य से समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। यह कंट्रोल रूम मतदान दिवस पर सुबह 6 बजे से लगातार संचालित रहेगा। कंट्रोल रूम के संचालन के लिए चास नगर निगम क्षेत्र के लिए 11 तथा फुसरो नगर क्षेत्र के लिए 6 कर्मियों की टीम प्रतिनियुक्त की गई है, जो मतदान से संबंधित सूचनाओं का संकलन एवं समन्वय करेंगे। कंट्रोल रूम में प्रतिनियुक्त कर्मियों द्वारा रविवार को सभी मतदान दलों से दूरभाष के माध्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.