वाराणसी, मार्च 7 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। श्री आर्य महिला हितकारिणी महापरिषद के चुनाव का रास्ता साफ हो गया है। महापरिषद के पदाधिकारियों ने कंट्रोलर की मौजूदगी में चुनाव कराने की मांग की है। इस सम्बंध में पदाधिकारी 9 मार्च को जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार को पत्रक सौंपेंगे। यह जानकारी ऑल इंडिया काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष सत्य नारायण पांडेय ने शुक्रवार को दी। वह लहुराबीर स्थित महामंडल भवन में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि महापरिषद के चुनाव को लेकर लम्बे समय से चल रहे विवाद में सर्वोच्च न्यायालय ने डॉ. शशिकांत दीक्षित द्वारा दाखिल स्पेशल लीव पिटीशन (एसएलपी) को तीन फरवरी को मेरिट के आधार पर खारिज कर दिया। साथ ही सहायक रजिस्ट्रार फर्म्स, सोसाइटीज एंड चिट्स, वाराणसी को निर्देश दिया कि वे छह सप्ताह के भीतर निष्पक्ष एवं पारदर्श...