बागेश्वर, मई 10 -- देवेंद्र पांडे, गरुड़। कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल में मातृ दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। "करुणार्द्र" थीम पर आधारित कार्यक्रम में विद्यार्थियों और उनकी माताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विजेता बच्चों और उनकी माताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. रश्मि बसवाल, संस्थापक सचिव नंदाबल्लभ भट्ट तथा प्रधानाचार्या सीमा जोशी पांडेय ने दीप प्रज्वलित कर किया। नर्सरी से कक्षा दो तक के विद्यार्थियों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। माताओं के लिए फायरलेस कुकिंग और टेलेंट हंट जैसी प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। यह भी पढ़ें- नंदी वाणी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया मदर्स डे वहीं "एक प...