बागेश्वर, अप्रैल 16 -- कांडा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय की छात्रा कृतिका धपोला ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। गुरुवार को मेधावियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य आनंद पाठक ने सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह भी पढ़ें- CBSE 10th Topper : सीबीएसई 10वीं में गाजियाबाद के दक्ष और गुरुग्राम के तनय ने किया टॉप, आए 500 में से 500 अंक यह भी पढ़ें- सीबीएसई 10वीं के परिणाम में बांका के छात्रों का शानदार प्रदर्शन यह भी पढ़ें- ...