कंटेनर से भिड़ी स्कार्पियो तीन की मौत,दो गंभीर रूप से घायल
अयोध्या, जुलाई 2 -- सोहावल, (अयोध्या), संवाददाता। अयोध्या के रौनाही थाना क्षेत्र अंतर्गत गयागंज के पास नेशनल हाईवे के किनारे कंटेनर से एक स्कार्पियों पीछे से जा भिड़ी। इस भीषण सड़क हादसे में स्कार्पियो सवार पांच यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी सोहावल भेजवाया। जहां चिकित्सकों ने दो को मृत घोषित कर दिया। जबकि दो की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। गुरुवार को सुबह लखनऊ से चलकर अयोध्या की ओर आ रही स्कार्पियो कार रास्ते में गयागंज के पास चालक से अनियंत्रित होकर कंटेनर में पीछे से जा भिड़ी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद स्कार्पियो सवार यात्रियों को बाहर निकाला। जबकि हादसे के बाद हाईवे के एक लेन पर जाम की स्थिति बन गई। जबकि दुर्घटना के बाद स्कार्पियो के परखच्चे उड़ ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.