कंटेनर से जा रहे 78 महिला-पुरुष और 15 बच्चों की हालत बिगड़ी, हंगामा
रायबरेली, अक्टूबर 7 -- जगतपुर, संवाददाता। सोनभद्र जिले के विभिन्न क्षेत्रों से 78 महिला-पुरुष श्रमिकों और 15 बच्चों को एक मालवाहक कंटेनर में भरकर आगरा ले जाने का मामला सामने आया है। कूड़ गांव के पास कंटेनर में सवार लोगों को सांस लेने में परेशानी और तबीयत बिगड़ने पर एक श्रमिक ने डायल 112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कंटेनर को रुकवाकर चालक और ठेकेदार से पूछताछ की। इसके बाद श्रमिकों को उसी कंटेनर से आगरा के लिए रवाना कर दिया गया। बताया गया कि सोनभद्र जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से श्रमिकों को काम के लिए आगरा ले जाया जा रहा था। कंटेनर में बैठने और पर्याप्त हवा की व्यवस्था नहीं होने के कारण श्रमिकों को परेशानी हो रही थी। पुलिस के पहुंचने के समय श्रमिक और बच्चे कंटेनर से बाहर बैठे बताए गए। सूचना पर पुलिस ने कंटेनर चालक प्रवीण निवासी नई दि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.