कंटेनर-लोडिंग की भिड़ंत, 12 घायल 5 नाजुक
झांसी, मई 26 -- झांसी / बबीना, संवाददाता। झांसी ललितपुर एनएच पर गांव बड़ोरा के पुल के पास मंगलवार करीब 11 बजे दर्दनाक हादसा हो गया। तालबेहट क्षेत्र के ग्राम कड़ेसरा से सब्जी लादकर बबीना की भेल मंडी जा रही लोडिंग गाड़ी को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में 12 से अधिक किसान, सब्जी व्यापारी और मजदूर घायल हो गए l सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां पांच की हालत नाजुक बताई जा रही है।
घटना का विवरण प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चलते समय ट्रक का अगला टायर अचानक फट गया, जिससे तेज धमाका हुआ और चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। अनियंत्रित ट्रक रोंग साइड में पहुंच गया और सामने से आ रही लोडिंग गाड़ी से जा भिड़ा। टक्कर इतनी भीषण थी कि टैक्सी के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने पर 108 एम्बुलेंस एवं हाइवे टो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.