लखनऊ, मई 6 -- काकोरी,संवाददाता। काकोरी थाना क्षेत्र के बबूरिया खेड़ा आउटर रिंग रोड पर मंगलवार देर रात अज्ञात वाहन ने कंटेनर में टक्कर मार दी। हादसे में कंटेनर चालक की ट्रामा सेंटर में मौत हो गई।इंस्पेक्टर काकोरी सतीश राठौर ने बताया कि प्रतापगढ़ के माधव सिंह बेलहानी ग्राम सराय कल्याण निवासी भैया राम का बेटा संदीप कुमार वर्मा (25) कंटेनर गाड़ी में नमकीन लादकर जिला बस्ती गया था। माल उतारकर वह वापस संडीला लौट रहा था। काकोरी क्षेत्र के बबूरिया खेड़ा आउटर रिंग देर रात अज्ञात वाहन ने कंटेनर में टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक कंटेनर के केबिन में फंस गया था। केबिन में फंसे चालक को गैस कटर से काट कर बाहर निकाला। गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर भेजा, वहां डॉक्टरों उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने जेब में मिले मोबाइल से परिजन को सूचना दी। खबर मिलते ही बु...