इटावा औरैया, अप्रैल 21 -- इटावा। शहर के व्यस्त वाइस ख्वाजा रोड पर मंगलवार शाम नुमाइश चौराहे के पास एक कंटेनर में बिजली के तार फंस गए। तारों में फंसने के कारण सड़क किनारे लगा बिजली का खंभा अचानक कंटेनर के ऊपर गिर पड़ा। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन घटना के बाद मौके पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। वाइस ख्वाजा की ओर से आ रहा कंटेनर जैसे ही चौराहे के पास पहुंचा, ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार उसमें उलझ गए। चालक के आगे बढ़ते ही तारों में खिंचाव आया और खंभा असंतुलित होकर कंटेनर पर गिर गया। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और कुछ देर के लिए हड़कंप की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने कंटेनर चालक को हिरासत में ले लिया है। वहीं, बिजली विभाग को भी सूचना दे दी गई है।...