कौशाम्बी, मार्च 7 -- सैनी थाना क्षेत्र के अथसराय गांव में बने ओवरब्रिज के ऊपर शनिवार सुबह अचानक एक तेज रफ्तार कंटेनर अनियंत्रित हो गया। वह डिवाइडर पर चढ़कर राष्ट्रीय राजमार्ग की दूसरी लेन पर पहुंच गया। इस दौरान रास्ते से गुजर रहा स्कूटी सवार प्रतियोगी छात्र उसमें फंसकर करीब 20 मीटर तक घिसटा, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। प्रयागराज से कानपुर की ओर जा रहा कंटेनर शनिवार की सुबह करीब आठ बजे अथसराय ओवरब्रिज के ऊपर पहुंचा। यहां पहुंचते ही संभवत: झपकी आने की वजह से चालक नियंत्रण खो बैठा और कंटेनर अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ते हुए हाईवे की दूसरी लेन पर पहुंच गया। वह दो से तीन बार डिवाइडर पर चढ़कर इस पार से उस पार आया-गया। इसी बीच रास्ते से गुजर रहा स्कूटी सवार उसमें फंस गया। फिल्मी अंदाज में हुई दुर्घटना देख मौके पर चीख-पुकार मच गई। कंटेनर के ...