कंटेनर में फंदे से लटका मिला चालक का शव
जमशेदपुर, मई 18 -- एमजीएम थाना क्षेत्र स्थित बेताकोचा में एक फैक्ट्री के बाहर खड़े कंटेनर में एक व्यक्ति का शव रस्सी के सहारे फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही एमजीएम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा। बाद में शव को शीतगृह में सुरक्षित रखवा दिया गया। मृतक की पहचान आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस के आधार पर राजस्थान के अलवर जिले के मुंडावर थाना क्षेत्र निवासी हवा सिंह यादव के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। घटनास्थल से मोबाइल फोन और हेडफोन भी बरामद किए गए हैं। आशंका है कि घटना से पहले वह किसी से फोन पर बातचीत कर रहा था। पुलिस सभी पहलुओं की जांच में जुटी है और मृतक के परिजनों से संपर्क किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.