रुडकी, मार्च 27 -- मंगलौर, संवाददाता। दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर स्थित उत्तम शुगर मिल लिब्बरहेड़ी के पास गुरुवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार आगे चल रहे एक ट्रक कंटेनर में पीछे से जा घुसी। भीषण हादसे में कार सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस को गुरुवार की रात करीब पुलिस को उत्तम शुगर मिल के पास हाईवे पर दुर्घटना की सूचना मिली थी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को क्षतिग्रस्त कार से बाहर निकाला और इलाज के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद 30 वर्षीय अतुल कुमार निवासी अम्मी नगर सराय, थाना सिंघावली अहीर, जिला बागपत को मृत घोषित कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...