इटावा औरैया, अगस्त 3 -- जसवंतनगर। नेशनल हाइवे पर पदमपुरा के पास स्थित ओवरब्रिज पर एक डंपर कंटेनर में पीछे से जा टकराया। हादसे के बाद डंपर सड़क पर ही क्षतिग्रस्त होकर खड़ा हो गया, जिससे हाईवे पर करीब एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने तत्काल मोर्चा संभालते हुए वाहनों को सर्विस रोड से निकाला और हाइड्रा मशीन की मदद से डंपर हटवाकर यातायात सुचारू कराया। हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। डंपर आगरा की ओर जा रहा था, पदमपुरा ओवरब्रिज पर ड्राइवर ने आगे चल रहे वाहन को साइड देने का प्रयास किया, तभी डंपर अनियंत्रित होकर सामने चल रहे कंटेनर में पीछे से जा भिड़ा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि डंपर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और वाहन बीच सड़क पर ही बंद हो गया। हादसे के चलते हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम की स्...