जौनपुर, मई 9 -- खेतासराय, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय रेलवे स्टेशन के पास रेलवे क्रासिंग पर लगा हाइट गेज बैरियर शुक्रवार रात एक कंटेनर फंसने से क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना पर पहुंची रेलवे पुलिस ने कंटेनर को कब्जे में ले लिया। चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। घटना के बाद रेल यातायात प्रभावित नहीं हुआ। कंटेनर ट्रक रात करीब साढ़े नौ बजे दीदारगंज की तरफ जा रहा था। रेलवे क्रासिंग पर दोनों तरफ बने हाइट गेज बैरियर में से पहला कंटेनर पार कर गया लेकिन दूसरे में फंस गया। जिससे बैरियर क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना पर शाहगंज से पहुंची रेलवे पुलिस ने कंटेनर पकड़ लिया। यह भी पढ़ें- कंटेनर के फंसने से रेलवे क्रासिंग का हाइट गेज टूटा आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक सुनील दिवाकर ने बताया कि आजमगढ़ जिले के थाना दीदारगंज स्थित पकरौल निवासी चालक राकेश प्रजापति के खिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.