शामली, फरवरी 1 -- हाईवे पर ट्रैक्टर को बचाने के चक्कर में एक कंटेनर सड़क किनारे पलट गया। इस दौरान चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। रविवार की दोपहर करीब एक बजे गांव मन्नामाजरा के निकट से हाईवे पर एक कंटेनर गुजर रहा था। तभी ओवरटेक के दौरान ट्रैक्टर चालक ने कट मार दिया, जिस पर ट्रैक्टर को बचाने के चक्कर में कंटेनर चालक का संतुलन बिगड़ गया, जिसके बाद कंटेनर सड़क किनारे खेत में पलट गया। इस दौरान चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। बाद में कई क्रेन मशीनों को मौके पर बुलाया गया, जिस पर कंटेनर को खेत से बाहर निकाला गया। इस दौरान हाईवे पर आवागमन में भी राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.