गया, फरवरी 6 -- आमस थाना क्षेत्र के पिपराही मोड़ के पास जीटी रोड उत्तरी लेन पर गुरुवार की रात कंटेनर ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक सवार इमामगंज के विद्याचक बेदौली निवासी संदीप कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों के सहयोग से पुलिस ने शेरघाटी के रेफरल अस्पताल में भर्ती करा दिया। डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद मगध मेडिकल रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार, परिजन पटना लेकर चले गए हैं। बताया जाता है कि युवक नजदीक के पंप से पेट्रोल भरवाकर रोडक्रॉस कर रहा था। इस दौरान तेज रफ्तार में डोभी से औरंगाबाद की ओर जा रहे कंटेनर की चपेट में आ गया। टक्कर के बाद बाइक कंटेनर में फंस कर कुछ दूर तक घसीटती चली गई। पहिया चढ़ जाने से बाइक सवार युवक का दोनों पैर बुरी तरह कुचल गया। फिलहाल वह जीवन और मौत से जूझ रहा है।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.