झांसी, दिसम्बर 12 -- रक्सा थाना क्षेत्र में भीषण हादसा हुआ। शुक्रवार शाम झांसी-शिवपुरी एनएच पर बिहारी तिराहा के पास रॉग साइड आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक सवारों को रौंद दिया। हादसे में दो जिगरी दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दोनों के परिवार बिलख पड़े। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। झांसी के बरुआसागर थाना क्षेत्र के गांव फुटेरा निवासी दिनेश (19) बेटा रतिराम उर्फ रत्तू रायकवार व अनिल रायकवार (21) बेटा किल्लू उर्फ तित्तर निवासी खजरा जिगरी दोस्त थे। वह मजदूरी करते थे। शुक्रवार को किसी काम से रक्सा जा रहे थे। जैसे ही दिनेश बाइक लेकर रॉयल कॉलोनी स्थित बिहारी तिराहा के पास पहुंचा। तभी अचानक रॉंग साइड से तेज रफ्तार कंटेनर आया तो बाइक को ठोकर मारता हुआ निकल गया। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि बाइक के परखचे उड़ गए। वहीं दिनेश और अनिल गिरकर कंटेनर ...