झांसी, अगस्त 20 -- झांसी। ललितपुर हाईवे पर बुधवार देर रात तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक सवारों को कुचल दिया l भीषण सड़क हादसे में दादी-पोते समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दादा की हालत नाजुक बताई जा रही है। हादसा इतना भीषण था कि कंटेनर बाइक को करीब 200 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। गांव सुकुवां का निवासी आनंद रजक का परिवार न्यू टाटा हॉस्पिटल में अपनी बेटी और नवजात नातिन को देखने गया था। रात में सभी बाइक से वापस घर लौट रहे थे। तभी रास्ते में कंटेनर ने उन्हें रौंद दिया। हादसे में उर्मिला, भानू (4 वर्षीय पोता) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आनंद और बाइक चला रहा पड़ोसी रविंद्र पाल गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। गुरुवार सुबह इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में रविंद्र पाल की भी मौत हो गई। सूचना मिलते ...