मुजफ्फरपुर, मार्च 14 -- गायघाट, एक संवाददाता। बेनीबाद थाना क्षेत्र में एनएच-27 पर पिरौंछा पुल के पास शुक्रवार शाम कंटेनर ने बाइक सवार पिता व दो बच्चों को रौंद दिया। इस हादसे में औराई थाना क्षेत्र के बसुआ गांव निवासी अरविंद कुमार साह व दो बच्चे गंभीर रूप में जख्मी हो गए। उन्हें इलाज के लिए सीएचसी लाया गया। यहां डॉक्टरों ने पिता अरविंद (30) व पुत्री मिस्टी (6) को मृत घोषित कर दिया। वहीं, दो वर्षीय पुत्र आनंद को गंभीर स्थित में इलाज के लिए एसकेएमसीएच भेजा गया। लेकिन, मां व परिवार के लोग उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गए। उसकी स्थित काफी गंभीर बचाई जा रही है। उधर, हादसे के बाद कंटेनर चालक वाहन मौके पर ही छोड़ से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची बेनीबाद पुलिस ने मामले की जांच की।परिजनों ने पुलिस को बताया कि बेनीबाद निवासी शंकर साह की पुत्री की शु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.