कोडरमा, अप्रैल 13 -- मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के कोशडीहरा निवासी सुनीता देवी ने अपने पति विकास यादव के गुमशुदगी को लेकर थाना में आवेदन देकर खोजबीन की गुहार लगाई है। दिए गए आवेदन में उन्होंने बताया कि उनके पति विकास यादव चौधरी मूवर्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में कंटेनर चलाने का काम करते हैं, जिसका परमिट पूरे भारत में है। सुनीता देवी के अनुसार, करीब दस दिन पूर्व उनके पति घर से काम पर लौटे थे। 12 अप्रैल को उन्होंने अपने पति को फोन कर पूछा कि वे कंपनी का फोन क्यों नहीं उठा रहे हैं, क्योंकि कंपनी के मालिक द्वारा घर के नंबर पर संपर्क किया जा रहा था। इस पर विकास यादव ने बताया कि उनकी कंपनी से बात हो चुकी है और उन्होंने फोन रख दिया। इसके बाद से विकास यादव ने पत्नी का फोन उठाना बंद कर दिया। बाद में उनका मोबाइल फोन भी बंद आने लगा, जिससे प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.