कंटेनर चालक के खिलाफ केस दर्ज
कौशाम्बी, जून 21 -- सैनी के कमासिन चौराहा के समीप शनिवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे कंटेनर ने बाइक सवार युवकों को रौंद दिया था। हादसे में सैनी के परसीपुर निवासी विवेक द्विवेदी व उसका साथी रमेश निषाद की मौत हो गई थी। बाइक सवार युवकों को कंटेनर ने पीछे से टक्कर मारा था। प्रकरण में विवेक द्विवेदी के पिता अनूप द्विवेदी की तहरीर पर पुलिस ने कंटेनर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू हो गई है। यह भी पढ़ें- बेकाबू कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार दोस्तों की मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.