कंटेनर खड़े मिनी ट्रक में घुसा, चालक की मौत
उन्नाव, अगस्त 20 -- गंजमुरादाबाद। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे स्थित देवखरी चौकी के पास गुरुवार अलसुबह चालक को झपकी लगने से कंटेनर पार्किंग लेन में खड़े मिनी ट्रक में घुस गया। हादसे में मिनी ट्रक चालक की मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस ने जांच कर परिजनों को सूचना दी और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस ने वाहनों को कब्जे में लेकर कंटेनर चालक को हिरासत में ले लिया है। एटा थाना नयागांव के नगलगढ़ी गांव के रहने वाले 20 वर्षीय रत्नेश पुत्र महावीर मिनी ट्रक में भैंस लादकर आजमगढ़ से मैनपुरी जा रहा था। गुरुवार अलसुबह बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे स्थित देधवखरी चौकी के पास चालक रत्नेश ने लघुशंका के लिए मिनी ट्रक पार्किंग लेन में खड़ा कर दिया। तभी पीछे से आ रहे चालक फर्रुखाबाद के रमिया नगला गांव निव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.