दरभंगा, फरवरी 1 -- कमतौल/सिंहवाड़ा, हिटी। मद्य निषेध व राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो की सूचना पर सिमरी थाने की पुलिस ने शनिवार की रात बड़ी कार्रवाई करते हुए एनएच 27 पर चायपत्ती लदे कंटेनर के तहखाने से 203 कार्टन में 1827 लीटर विदेशी शराब जब्त कर ली। साथ ही मौके से ट्रक चालक मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर थाना क्षेत्र के मोहनपुर निवासी त्रिभुवन राय व खलासी कटरा थाना क्षेत्र के बरैठा निवासी निरंजन प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर रविवार को दोनों को दरभंगा कोर्ट में प्रस्तुत करने के लिए भेज दिया गया। कमतौल सदर टू एसडीपीओ शुभेन्द्र कुमार सुमन ने सिमरी थाने में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी देते हुए बताया कि सिमरी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने सिमरी लालजी ढाबा के पास खड़े कन्टेनर की तलाशी ली। उस पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.