कंटेनर के अचानक ब्रेक लगते ही टकराई पिकअप, दो लोग घायल
हापुड़, मई 20 -- बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-9 स्थित अल्लीपुर फ्लाईओवर पर बुधवार सुबह एक कंटेनर चालक ने सड़क पर अचानक ब्रेक लगा दिए। इस कारण पीछे से आ रही पिकअप उससे टकरा गई। दुर्घटना में पिकअप सवार दो लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे के कारण कुछ देर के लिए हाइवे पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात व्यवस्था सुचारू कराई। जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह करीब सात बजे एक पिकअप का चालक संभल से दिल्ली की तरफ जा रहा था। जब वाहन थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग नौ स्थित अल्लीपुर फ्लाईओवर पर पहुंचा, तभी आगे चल रहे कंटेनर चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे पीछे चल रही पिकअप अनियंत्रित होकर कंटेनर में जा घुसी। टक्कर इत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.