कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार महिला और दो बच्चों की मौत
मैनपुरी, अक्टूबर 6 -- थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर कंटेनर की चपेट में आकर बाइक सवार विवाहिता और उसकी दो बच्चियों की मौत हो गई। हादसे में विवाहिता का पति गंभीर रूप से घायल हो गया। कंटेनर की चपेट में आकर बाइक काफी दूर तक घिसटती चली गई जिससे उसमे आग लग गई। फायर ब्रिगेड ने मशक्कत कर आग पर काबू पाया। हादसा मंगलवार को तड़के सुबह चार बजे के करीब गग्गरपुर ओवरब्रिज के निकट हुआ। मैनपुरी कोतवाली क्षेत्र के कछपुरा निवासी 32 वर्षीय बॉबी पुत्र ऋषि शाक्य अपनी 30 वर्षीय पत्नी सुमन, तीन वर्षीय पुत्री प्रियांशी और डेढ़ वर्षीय पुत्री लाड़ो के साथ पत्नी की ननिहाल ग्राम नगला टांकन श्राद्ध में गया था। श्राद्ध में भाग लेने के बाद वह मंगलवार की सुबह चार बजे के करीब बाइक से पत्नी और बच्चों के साथ घर जा रहा था। जैसे ही वह ओवरब्रिज गोगाजी मंदिर के निकट पहुंचा। तभ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.