कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी घायल
लखनऊ, मई 18 -- गोसाईंगंज,संवाददाता। अमेठी कस्बे के पास सोमवार को कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि बाइक में पीछे बैठा साथी घायल हो गया।विकास नगर के टेढ़ी पुलिया निवासी अनुराग अवस्थी (23) प्राइवेट कंपनी में जॉब करते थे। वह सोमवार को अपने बाराबंकी के रामसनेही घाट थाना क्षेत्र भेदुआ ब्राहणन निवासी दोस्त आकाश शर्मा संग बाइक से हैडरगढ़ की ओर जा रहा था। जैसे ही वह लोग अमेठी कस्बे के आम मण्डी के पास पहुंचे थे कि तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोर की थी कि अनुराग छिटक कर बीच रोड पर जा गिरा। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं टक्कर लगने के बाद बाइक पर पीछे बैठा आकाश दूसरी ओर जा गिरा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.