कंटेनर की टक्कर से तीन की मौत मामले में मुकदमा दर्ज
औरैया, मई 26 -- अजीतमल, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र में कंटेनर और ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत में तीन लोगों की मौत और कई लोगों के घायल होने के मामले में पुलिस ने कंटेनर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। अछल्दा थाना क्षेत्र के चंदपुरा गांव निवासी ज्ञान सिंह की ओर से दी गई तहरीर में बताया गया कि बीती 18/19 मई की रात करीब 1:15 बजे अमिलिया गांव के पास यह हादसा हुआ था। ट्रैक्टर-ट्रॉली सर्विस रोड से हाईवे पर चढ़ रही थी, तभी तेज रफ्तार कंटेनर ने उसमें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक कंटेनर लेकर भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन क्षतिग्रस्त होने के कारण कंटेनर करीब 100 मीटर आगे जाकर बंद हो गया। इसके बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई और उसमें सवार लोग गंभीर र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.