कंटेनर की टक्कर से घायल बाइक की मौत पर अज्ञात चालक पर केस
मुरादाबाद, मई 12 -- थाना भोजपुर के गांव इस्लामनगर रमपुरा निवासी दीपांशु ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 20 अप्रैल की रात 8 बजे उसके बड़े भाई यशवीर बाइक से जनपद रामपुर के कस्बा सैफनी अपनी ससुराल से वापस घर आ रहे थे। जैसे ही वह बिलारी थाना क्षेत्र के गांव धर्मपुर कला पहुंचे। तभी तेजी से कंटेनर ने उन्हें पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद उन्हें घटना की जानकारी हुई पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर के आधार पर अज्ञात कंटेनर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.