कंटेनर की टक्कर से घायल ऑटो चालक की वाराणसी में मौत
सासाराम, अक्टूबर 5 -- नोखा, एक संवाददाता। आरा-सासाराम मुख्य पथ पर लक्ष्मण जी राइस मिल के समीप शुक्रवार देर शाम कंटेनर की टक्कर से घायल ऑटो चालक की सोमवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल गोपालपुर निवासी बबलू पटेल (35 वर्ष) को प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर किया गया था। वहां इलाज के दौरान सोमवार सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही गोपालपुर गांव में मातम पसर गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.