हरदोई, सितम्बर 9 -- हरदोई। हरदोई-शाहजहांपुर मार्ग पर कोर्रिया गांव के पास बुधवार सुबह तेज रफ्तार कंटेनर ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा चालक अमर सिंह की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद कंटेनर चालक वाहन लेकर मौके से भाग निकला। अटवा गांव निवासी अमर सिंह ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। बुधवार सुबह वह ई-रिक्शा लेकर हरदोई की ओर आ रहे थे। कोर्रिया गांव के पास पहुंचते ही पीछे से आए तेज रफ्तार कंटेनर ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि अमर सड़क पर जा गिरे और गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर मौत हो गई।हादसा होते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटना की जानकारी परिजनों को दी तो घर में कोहराम म...