कंटेनर की चपेट में आने से वृद्धा की मौत, घायल
दुमका, जून 5 -- रामगढ़ प्रतिनिधि। रामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत रामगढ़-गुहियाजोड़ी मुख्य मार्ग में कुसुमडीह संथाली टोला मोड़ के समीप शुक्रवार की सुबह ईट लदा कंटेनर ने सुबह मॉर्निंग वॉक पर गई दो महिला को टक्कर मार दी। इस घटना में एक 60 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि साथ चल रही एक अन्य महिला भी इस घटना में घायल है। मृतका की पहचान महुबना निवासी प्रतिमा देवी(60) के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक रामगढ़ थाना क्षेत्र के महुबना निवासी प्रतिमा देवी (60) व जमुना देवी शुक्रवार की सुबह रामगढ़-गुहियाजोड़ी मुख्य मार्ग में कुसुमडीह संथाली टोला मोड़ के समीप मॉर्निंग वॉक कर रही थी। इसी बीच तेज रफ्तार से जा रहे ईट लदा कंटेनर के चपेट में दोनों महिला आ गई। घटना में प्रतिमा देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। जबकि जमुना देवी को हल्की चोंट आई है। इधर घटना के बाद प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.